Join Youtube

Republic Day: कर्तव्य पथ पर परेड देखने का सपना होगा पूरा! ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू, जानें ₹20 में कैसे बुक करें अपनी सीट

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2026) के भव्य समारोह और कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड को अपनी आंखों से देखने का इंतजार कर रहे देशवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है, रक्षा मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है

Published On:
Republic Day: कर्तव्य पथ पर परेड देखने का सपना होगा पूरा! ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू, जानें ₹20 में कैसे बुक करें अपनी सीट
Republic Day: कर्तव्य पथ पर परेड देखने का सपना होगा पूरा! ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू, जानें ₹20 में कैसे बुक करें अपनी सीट

 गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2026) के भव्य समारोह और कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड को अपनी आंखों से देखने का इंतजार कर रहे देशवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है, रक्षा मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है, अब आप घर बैठे मात्र 20 रुपये में अपनी पसंदीदा सीट बुक कर सकते हैं। 

यह भी देखें: Iran Unrest: ईरान में बढ़ते प्रदर्शन, इंटरनेट बैन और हजारों मौतें – जानें ताजा घटनाक्रम

डिजिटल इंडिया का दम: ‘निमंत्रण’ पोर्टल से आसान हुई बुकिंग

टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और आसान बनाने के लिए सरकार ने आमंत्रण पोर्टल (aamantran.mod.gov.in) के जरिए बुकिंग सुविधा दी है, इस बार भी ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर टिकट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 

मात्र ₹20 से शुरू हैं टिकट के दाम 

आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टिकटों की श्रेणियों को तीन हिस्सों में बांटा गया है:

  • ₹20 टिकट: यह अनरिजर्व्ड सीटों के लिए सबसे किफायती विकल्प है।
  • ₹100 टिकट: यह भी अनरिजर्व्ड कैटेगरी में उपलब्ध है।
  • ₹500 टिकट: जो लोग अपनी सीट रिजर्व रखना चाहते हैं, वे 500 रुपये की श्रेणी का चुनाव कर सकते हैं।

स्टेप-बाय-स्टेप: ऐसे बुक करें अपना ई-टिकट

  • सबसे पहले आधिकारिक Aamantran Portal पर विजिट करें।
  • अपना मोबाइल नंबर डालें और प्राप्त ओटीपी (OTP) के जरिए लॉग-इन करें।
  • अपना नाम, पता, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  •  ‘Republic Day Parade’ विकल्प को चुनें।
  • अपना सरकारी पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) स्कैन करके अपलोड करें।
  •  अपनी पसंद की टिकट दर चुनें और ऑनलाइन भुगतान पूरा करें। 

यह भी देखें: Bank Interest Rate Change: सेविंग अकाउंट पर अब मिलेगा ज्यादा या कम ब्याज? बैंक ने लागू किया नया फैसला, जानें इससे आपके खाते पर क्या असर पड़ेगा

इन नियमों का रखें खास ख्याल

  • सीमित टिकट: एक मोबाइल नंबर के जरिए अधिकतम 10 टिकट ही बुक किए जा सकते हैं।
  • पहचान पत्र अनिवार्य: परेड के दिन कर्तव्य पथ पर प्रवेश के लिए ई-टिकट के साथ वही ओरिजिनल आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य है, जिसे आपने बुकिंग के समय अपलोड किया था।
  • जल्द करें बुकिंग: हर साल टिकटों की भारी डिमांड रहती है, इसलिए सलाह दी जाती है कि समय रहते बुकिंग कर लें।

गणतंत्र दिवस की परेड न केवल सैन्य शक्ति का प्रदर्शन है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विविधता की झलक भी है, इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने के लिए आज ही रक्षा मंत्रालय के पोर्टल पर जाकर अपनी सीट पक्की करें। 

Republic Day

Leave a Comment

अन्य संबंधित खबरें

🔥 वायरल विडिओ देखें