Join Youtube

मार्च से ₹500 के नोट होंगे बंद? सरकार ने तोड़ी चुप्पी, PIB ने बताया पूरा सच

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) मार्च 2026 से ₹500 के नोटों का चलन बंद करने जा रहा है, इस खबर ने आम जनता के बीच हड़कंप मचा दिया है, लेकिन अब सरकार ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई स्पष्ट कर दी है

Published On:
मार्च से ₹500 के नोट होंगे बंद? सरकार ने तोड़ी चुप्पी, PIB ने बताया पूरा सच
मार्च से ₹500 के नोट होंगे बंद? सरकार ने तोड़ी चुप्पी, PIB ने बताया पूरा सच

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) मार्च 2026 से ₹500 के नोटों का चलन बंद करने जा रहा है, इस खबर ने आम जनता के बीच हड़कंप मचा दिया है, लेकिन अब सरकार ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई स्पष्ट कर दी है। 

यह भी देखें: Property Rights: भाई ने पैतृक संपत्ति गिरवी रखी तो भी मिलेगा बहन को हिस्सा! मद्रास हाईकोर्ट ने सुनाया नया फैसला, बदल गए नियम

PIB Fact Check ने दावों को बताया फर्जी 

केंद्र सरकार की आधिकारिक फैक्ट-चेक एजेंसी, PIB Fact Check ने इस खबर की पूरी जांच की और इसे सिरे से खारिज कर दिया है, PIB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर स्पष्ट किया कि ₹500 के नोटों को बंद करने या ATM से हटाने का कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है। 

PIB के अनुसार, वायरल हो रहे ये दावे पूरी तरह से फर्जी (Fake) और भ्रामक हैं, आरबीआई ने बैंकों को ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया है और ₹500 का नोट बाजार में वैध मुद्रा (Legal Tender) बना रहेगा। 

क्यों उड़ी ऐसी अफवाह?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया था कि आरबीआई ने बैंकों को मार्च 2026 तक एटीएम से ₹500 के नोट निकालने की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से रोकने का निर्देश दिया है, हालांकि, असलियत यह है कि आरबीआई ने केवल एटीएम में छोटे नोटों (जैसे ₹100 और ₹200) की उपलब्धता बढ़ाने के लिए तकनीकी सुधारों की बात कही थी, जिसका ₹500 के नोट बंद होने से कोई लेना-देना नहीं है। 

यह भी देखें: उत्तराखंड में अब समय देखकर जलाएं एसी और गीजर! पीक आवर में बिजली होगी महंगी, जानें जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ

सरकार की अपील: अफवाहों पर न दें ध्यान

वित्त मंत्रालय पहले भी संसद में स्पष्ट कर चुका है कि सरकार के पास ₹500 के नोटों की सप्लाई बंद करने का कोई प्रस्ताव नहीं है, सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे भ्रामक मैसेजेस को आगे न बढ़ाएं और केवल आधिकारिक स्रोतों जैसे RBI की वेबसाइट या PIB Fact Check द्वारा दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें। 

यदि आपको भी ऐसा कोई मैसेज मिला है, तो घबराएं नहीं, आपके ₹500 के नोट पूरी तरह सुरक्षित और मान्य हैं।

500 Note Discontinuation Rumors Debunked by Govt

Leave a Comment

अन्य संबंधित खबरें

🔥 वायरल विडिओ देखें