
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 41,424 होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब जनवरी 2026 तक हजारों उम्मीदवार लिखित परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। यह भर्ती राज्य के सुरक्षा ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है क्योंकि हर जिले के लिए पर्याप्त संख्या में पद सृजित किए गए हैं।
Table of Contents
आवेदन प्रक्रिया अब समाप्त
इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2025 थी। जिन अभ्यर्थियों ने समय रहते आवेदन कर दिया था, अब वे सीधे अगले चरण यानी लिखित परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। अधिकारीक जानकारी के अनुसार, परीक्षा अप्रैल 2026 में 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक केवल इन दो वेबसाइटों पर मिलेगा:
सरकार ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे किसी भी अनौपचारिक या थर्ड पार्टी वेबसाइट से दूर रहें और केवल सरकार की आधिकारिक साइटों से ही जानकारी प्राप्त करें।
चयन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2026 के चयन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी गई है। उम्मीदवारों को तीन अलग-अलग चरणों में सफल होना होगा:
- लिखित परीक्षा (Written Exam) – यह पहला चरण है जिसमें सामान्य ज्ञान, हिंदी भाषा, तार्किक प्रश्न और सामान्य विज्ञान जैसे विषय पूछे जाएंगे।
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) – लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण देना होगा जिसमें दौड़, ऊंचाई और छाती का माप शामिल होगा।
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) – अंतिम चरण में उम्मीदवारों के शैक्षणिक और पहचान दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी।
पात्रता और योग्यता
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कम से कम 10वीं पास (हाईस्कूल) की योग्यता होना जरूरी था। राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए 20% आरक्षण का प्रावधान भी रखा है, जिससे महिलाओं को राज्य सुरक्षा बलों में आगे आने का बड़ा अवसर मिलेगा।
यह भर्ती उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में की जा रही है, जिससे स्थानीय युवाओं को अपने ही जिले में सेवा का अवसर मिल सकेगा।
वेतन और भत्ते
होमगार्ड स्वयंसेवकों को फिलहाल ₹600 प्रतिदिन का ड्यूटी भत्ता दिया जाता है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर महंगाई भत्ता (DA) भी प्रदान किया जाता है। हालांकि यह पद स्थायी नहीं है, फिर भी पिछली कुछ वर्षों में राज्य सरकार नियमित रूप से भत्तों और सुविधाओं में सुधार कर रही है, जिससे यह सेवा युवाओं के लिए आकर्षक बन गई है।
अब क्या करें उम्मीदवार?
जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का समय है। चूंकि परीक्षा की तारीखें तय हो चुकी हैं, इसलिए जनवरी से मार्च तक का समय दोहराव और मॉक टेस्ट देने के लिए सबसे उपयुक्त है।
तैयारी के टिप्स:
- पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र देखकर पैटर्न समझें।
- सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स पर ध्यान दें।
- शारीरिक परीक्षण की तैयारी के लिए रोज़ाना एक्सरसाइज करें।
- एडमिट कार्ड जारी होने की खबरों पर नियमित रूप से नज़र रखें।
जिनसे छूट गई आवेदन की तारीख
अगर आपने 17 दिसंबर 2025 तक आवेदन नहीं किया था, तो फिलहाल इस भर्ती के लिए नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। लेकिन चिंता की बात नहीं है, उत्तर प्रदेश सरकार समय-समय पर नई भर्तियाँ निकालती रहती है। भविष्य की वैकेंसी अपडेट पाने के लिए उम्मीदवारों को UP Homeguard और UPPBPB की वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहना चाहिए।
















