
फैशन के दौर में सफेद स्नीकर्स और जूते हर किसी की पहली पसंद होते हैं, लेकिन इनकी सबसे बड़ी समस्या है इनका पीलापन अक्सर धोने के बाद भी सफेद जूतों पर जिद्दी पीले दाग रह जाते हैं, जो पूरी लुक को खराब कर देते हैं, अगर आप भी महंगे क्लीनर्स पर पैसे खर्च करके थक चुके हैं, तो यह खबर आपके काम की है, आज हम आपको बताने जा रहे हैं मात्र ₹5 के खर्च वाला वो जादुई नुस्खा, जिससे आपके जूते बिना रगड़े ‘दूध जैसे’ सफेद हो जाएंगे।
यह भी देखें: Business Idea Under ₹50,000: पैसा ही पैसा! मात्र ₹50 हजार से शुरू करें ये काम, पहले ही महीने से दिखेगा जबरदस्त फायदा।
Table of Contents
महंगे केमिकल नहीं, किचन की ये चीजें करेंगी कमाल
ज्यादातर लोग जूतों को साफ करने के लिए कड़े डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं, जिससे जूतों का फैब्रिक खराब हो जाता है, घरेलू विशेषज्ञों के अनुसार, सफेद जूतों की चमक वापस लाने के लिए बेकिंग सोडा और सफेद विनेगर (सिरका) का मिश्रण सबसे शक्तिशाली माना जाता है।
ये है ₹5 वाला ‘मैजिक पेस्ट’ बनाने की विधि
इस नुस्खे को तैयार करना बेहद आसान है। आपको बस नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
- एक कटोरी में एक चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें एक चम्मच सफेद विनेगर मिलाएं, इसमें थोड़ा सा गुनगुना पानी डालकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
- एक पुराने टूथब्रश की मदद से इस पेस्ट को जूतों के पीले पड़े हिस्सों पर एक मोटी परत के रुप में लगा दें, आपको मेहनत से रगड़ने की जरुरत नहीं है, बस पेस्ट को समान रुप से फैला दें।
- पेस्ट लगे जूतों को करीब 3-4 घंटे के लिए सीधी धूप में छोड़ दें। धूप और बेकिंग सोडा का कॉम्बिनेशन जूतों के भीतर से पीलापन खींच लेता है।
- जब पेस्ट पूरी तरह सूखकर पपड़ी जैसा बन जाए, तो उसे ब्रश से झाड़ दें और गीले कपड़े से पोंछ लें।
एक्सपर्ट टिप: क्यों पड़ता है पीलापन?
जूते विशेषज्ञों का कहना है कि जूतों को धोने के बाद डिटर्जेंट का कुछ हिस्सा फैब्रिक में रह जाता है, जो सूखने के बाद पीला नजर आता है, इससे बचने के लिए जूतों को सुखाते समय उन पर सफेद टिश्यू पेपर लपेट दें, टिश्यू पेपर सारा पीला पानी सोख लेगा और जूते चमक उठेंगे।
अब आपको अपने पसंदीदा सफेद जूतों को पीला होने की वजह से फेंकने की जरूरत नहीं है, इस आसान और सस्ते घरेलू नुस्खे को अपनाकर आप अपने जूतों को फिर से नया जैसा बना सकते हैं।
















