
दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में फरवरी महीने का आगाज़ बारिश और गरज-चमक के साथ होने वाला है, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए दिल्ली-NCR में अगले चार दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट’ घोषित कर दिया है, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण राजधानी में एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौटने की आशंका है।
Table of Contents
बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक
मौसम विभाग के अनुसार, 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जो सर्दी के अहसास को और बढ़ा देंगी।
तापमान में भारी गिरावट और कोहरा
बारिश के कारण दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि:
- न्यूनतम तापमान: आने वाले दिनों में यह गिरकर 6°C से 8°C तक जा सकता है।
- धुंध का कहर: सुबह के समय घना कोहरा (Dense Fog) छाए रहने का पूर्वानुमान है, जिससे विजिबिलिटी (दृश्यता) काफी कम रह सकती है।
यह भी देखें: Driving Tips: ओरिजिनल कागज नहीं हैं? इस एक मैसेज से ट्रैफिक पुलिस नहीं काटेगी चालान
सावधानी बरतने की सलाह
IMD की एडवाइजरी के अनुसार, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है, बारिश और ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ेगी, इसलिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनकर ही घर से निकलें, कोहरे के कारण सड़कों पर यातायात भी प्रभावित होने की संभावना है।
















