
डिजिटल युग ने हमारी जिंदगी को बेहद आसान बना दिया है। मोबाइल फोन और इंटरनेट की मदद से आज हम बिल भरने से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग तक सब कुछ घर बैठे करते हैं। लेकिन इस सुविधा के साथ एक बड़ा खतरा भी जुड़ा है साइबर फ्रॉड और आईडी मिसयूज का। कई बार बिना जानकारी के आपकी पहचान यानी ID Proof का इस्तेमाल कर कोई और व्यक्ति सिम कार्ड एक्टिव करा लेता है, और अगर उस नंबर से कोई गैरकानूनी काम हो जाए, तो मुसीबत आपके सिर आ सकती है।
Table of Contents
आपकी आईडी पर एक्टिव सिम कैसे पता करें
सरकार ने इस बढ़ते खतरे से लोगों को बचाने के लिए एक प्रभावी कदम उठाया है। दूरसंचार विभाग ने Telecom Analytics for Fraud Management and Consumer Protection यानी TAF-COP पोर्टल लॉन्च किया है। इस वेबसाइट की मदद से कोई भी व्यक्ति यह चेक कर सकता है कि उसके नाम या आईडी पर कितने मोबाइल नंबर एक्टिव हैं।
यह प्रक्रिया बेहद आसान है:
- सबसे पहले, tafcop.dgtelecom.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- वहां आपको अपना मोबाइल नंबर और स्क्रीन पर दिखाया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- दर्ज करने के बाद, आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
- इस OTP को वेरिफाई करते ही आपकी स्क्रीन पर उन सभी मोबाइल नंबरों की लिस्ट दिखाई देगी जो आपकी आईडी से रजिस्टर्ड हैं।
यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कई सालों से एक ही दस्तावेज़ से कनेक्शन ले रहे हैं और उन्हें अंदाज़ा नहीं कि उनकी ID का कहीं गलत इस्तेमाल हुआ है या नहीं।
अगर कोई अनजान नंबर दिखे तो क्या करें
अगर सिम की लिस्ट में आपको कोई ऐसा नंबर दिखे जो आपने कभी नहीं लिया या जिसके बारे में जानकारी नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। उसी TAF-COP वेबसाइट पर उस अनजान नंबर को रिपोर्ट करने का ऑप्शन भी दिया गया है।
रिपोर्ट दर्ज करते ही आपको रेफरेंस नंबर मिलेगा, जिससे आप बाद में अपनी शिकायत की स्थिति चेक कर सकते हैं। इसके बाद टेलीकॉम विभाग अपने स्तर पर जांच करता है और आवश्यक होने पर उस नंबर को ब्लॉक कर देता है। यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल है, इसलिए आपको किसी दफ्तर जाने या लंबी शिकायत प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ता। यह सुविधा मोबाइल यूजर्स की सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई है।
एक आईडी पर कितने सिम रख सकते हैं?
अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि एक व्यक्ति के नाम पर कितने सिम कार्ड रजिस्टर्ड हो सकते हैं।
सरकारी नियमों के अनुसार –
- देश के अधिकांश हिस्सों में एक आईडी पर अधिकतम 9 सिम कार्ड रखे जा सकते हैं।
- जबकि जम्मू-कश्मीर, असम और उत्तर-पूर्वी राज्यों में यह सीमा सिर्फ 6 सिम कार्ड की है।
अगर किसी के नाम पर इनसे ज्यादा नंबर पाए जाते हैं, तो वो नंबर सस्पेक्ट कैटेगरी में माने जाते हैं और टेलीकॉम कंपनियां ऐसी एंट्रियों की जांच करती हैं।
क्यों जरूरी है यह चेक करना
आपकी थोड़ी सी लापरवाही कभी-कभी बड़ी मुसीबत में बदल सकती है। साइबर अपराधी कई बार चोरी या नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर आपकी आईडी पर सिम कार्ड एक्टिवेट कर लेते हैं। ऐसे नंबर बैंक फ्रॉड, फेक कॉलिंग, ऑनलाइन ठगी या सोशल मीडिया स्कैम में इस्तेमाल हो सकते हैं।
अगर जांच के दौरान पाया गया कि नंबर आपकी आईडी पर था, तो आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी हो सकती है भले ही आपकी गलती न हो। इसलिए समय-समय पर अपने नाम पर चल रहे सभी नंबरों की जांच करना बेहद जरूरी है। यह आदत आपकी डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बना देती है।
कैसे बचें साइबर फ्रॉड से
सिर्फ TAF-COP पर सिम चेक करना ही नहीं, बल्कि कुछ बेसिक सावधानियां अपनाना भी जरूरी है:
- अपने दस्तावेज सिर्फ अधिकृत मोबाइल स्टोर्स पर ही दें।
- किसी अनजान कॉल या लिंक पर OTP शेयर न करें।
- नया सिम या पोर्टिंग करते वक्त हमेशा फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाएं।
- समय-समय पर अपने मोबाइल बिल और मैसेज चेक करें ताकि किसी अंजान नंबर का उपयोग तुरंत पकड़ा जा सके।
















