आज के समय में शहरों का जीवन महंगा होता जा रहा है, खासकर जब बात मुंबई, दिल्ली या बेंगलुरु जैसे मेट्रो शहरों की हो। ऐसी जगहों पर घर किराए पर लेना आसान नहीं होता, और जब मकान मालिक अचानक किराया बढ़ाने की बात करें, तो किरायेदार की चिंता बढ़ जाती है। लेकिन भारत में किराए को लेकर बने कानून किरायेदार को ऐसे मनमाने फैसलों से सुरक्षा देते हैं। आइए जानते हैं कि कौन से नियम और अधिकार हर किरायेदार को पता होने चाहिए।

Table of Contents
किराया एग्रीमेंट, किरायेदार की पहली रक्षा पंक्ति
जब भी कोई व्यक्ति किसी जगह को किराए पर लेता है, तो सबसे जरूरी होता है रेंट एग्रीमेंट या लीज डीड। यह एक कानूनी दस्तावेज होता है जो तय करता है कि मकान कितनी अवधि के लिए किराए पर दिया गया है और उस दौरान किराए में कोई बदलाव होगा या नहीं। अगर एग्रीमेंट में यह लिखा नहीं है कि हर साल किराया बढ़ेगा, तो एग्रीमेंट की अवधि खत्म होने तक मकान मालिक किराया नहीं बढ़ा सकता।
यदि एग्रीमेंट में वृद्धि का एक निश्चित प्रतिशत (जैसे 10%) तय किया गया है, तभी वह मान्य मानी जाएगी। इस लिहाज से बिना किसी पूर्व सहमति के किराया बढ़ाना न केवल अनैतिक है, बल्कि कानून के खिलाफ भी है।
राज्यवार किराया नियंत्रण कानून
भारत के लगभग हर राज्य में किराया नियंत्रण से जुड़े कानून लागू हैं, जिन्हें Rent Control Acts के नाम से जाना जाता है। इन कानूनों में यह साफ तौर पर लिखा होता है कि मकान मालिक किराए में कितनी और कब वृद्धि कर सकता है। आमतौर पर अधिकतम 10% सालाना वृद्धि की ही अनुमति दी जाती है। इसके अलावा मकान मालिक को किराया बढ़ाने से पहले किरायेदार को लिखित रूप में नोटिस देना अनिवार्य है।
यदि मालिक बिना नोटिस किराया बढ़ा देता है, तो किरायेदार उस पर कानूनी कार्रवाई कर सकता है। इसलिए हर किरायेदार को अपने राज्य के इस कानून की जानकारी रखना चाहिए ताकि कोई उसका गलत फायदा न उठा सके।
महाराष्ट्र में किराया बढ़ाने के नियम
महाराष्ट्र में वर्ष 2000 से Maharashtra Rent Control Act लागू है। इस अधिनियम के तहत, मकान मालिक सालाना अधिकतम 4% तक किराया बढ़ा सकता है। अगर घर में कोई बड़ी मरम्मत या सुधार कार्य किया गया हो जिससे संपत्ति की स्थिति बेहतर हुई है, तो उस पर 15% तक की अतिरिक्त वृद्धि की जा सकती है। लेकिन यह वृद्धि भी कानून में निर्धारित सीमा से अधिक नहीं हो सकती। इसका मतलब यह है कि मालिक अपनी मर्जी से किराया कई गुना नहीं बढ़ा सकता।
दिल्ली में किराया नियंत्रण अधिनियम
अगर आप दिल्ली में किराए पर रह रहे हैं, तो आपके हित की रक्षा के लिए Delhi Rent Control Act, 2009 लागू है। इस अधिनियम के अनुसार, कोई भी मकान मालिक सालाना 7% तक ही किराया बढ़ा सकता है। इसके अलावा उसे किराया बढ़ाने से पहले किरायेदार को उचित समय देकर लिखित नोटिस देना होता है। अगर वह ऐसा नहीं करता, तो उसका किराया बढ़ाने का फैसला अमान्य होगा। यह कानून किरायेदारों को सुरक्षा प्रदान करता है और उन्हें मनमाने फैसलों से बचाता है।
















