
देश में बढ़ते पर्यावरण संरक्षण और सिंगल-यूज प्लास्टिक पर लगे कड़े प्रतिबंधों के बीच पेपर कप बिजनेस एक ‘गोल्डन अपॉर्चुनिटी’ बनकर उभरा है, यदि आप भी कम लागत में मोटी कमाई वाला कोई स्टार्टअप खोज रहे हैं, तो पेपर कप मैन्युफैक्चरिंग यूनिट आपको साल भर में करोड़ों का टर्नओवर दे सकती है, चाय की थड़ी से लेकर बड़े-बड़े कॉरपोरेट ऑफिसों तक, इसकी डिमांड कभी खत्म नहीं होने वाली है।
Table of Contents
लाखों का निवेश, करोड़ों का खेल
मार्केट विशेषज्ञों के अनुसार, एक छोटी पेपर कप यूनिट शुरू करने के लिए लगभग ₹10 से ₹15 लाख के शुरुआती निवेश की आवश्यकता होती है। इसमें मुख्य खर्च ऑटोमैटिक पेपर कप मेकिंग मशीन का है, जिसकी कीमत बाजार में ₹5 लाख से शुरू होकर क्षमता के अनुसार ₹15 लाख तक जाती है।
मशीन की खासियत
एक स्टैंडर्ड मशीन प्रति मिनट 60 से 90 कप तैयार कर सकती है। यदि आप दिन में दो या तीन शिफ्ट में काम करते हैं, तो सालाना उत्पादन इतना अधिक होता है कि आपका टर्नओवर आसानी से ₹1 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकता है।
कच्चा माल और जरूरी प्रक्रिया
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको मुख्य रूप से PE कोटेड पेपर (ब्लैंक्स) और बॉटम रील की जरूरत होती है, कच्चा माल स्थानीय सप्लायर्स से आसानी से मंगाया जा सकता है। गुणवत्ता जितनी अच्छी होगी, बाजार में आपकी पकड़ उतनी ही मजबूत होगी।
लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन
बिजनेस को कानूनी जामा पहनाने के लिए GST रजिस्ट्रेशन, ट्रेड लाइसेंस और प्रदूषण विभाग से NOC लेना अनिवार्य है।
कहाँ बेचें अपना माल?
पेपर कप की खपत हर जगह है:
- स्थानीय बाजार: चाय की दुकानें, जूस सेंटर और ढाबे।
- संस्थान: अस्पताल, स्कूल, कॉलेज और रेलवे कैंटीन।
- ई-कॉमर्स: आप अपने ब्रांड को ऑनलाइन भी बेच सकते हैं।
कमाई का गणित
विशेषज्ञों का दावा है कि सभी खर्च (कच्चा माल, बिजली, मजदूरी) निकालने के बाद, इस बिजनेस में शुद्ध मुनाफा 10% से 15% तक रहता है, मांग बढ़ने पर प्रॉफिट मार्जिन और भी बढ़ सकता है, जो आपको चंद सालों में लखपति से करोड़पति बनाने की क्षमता रखता है।
















