Join Youtube

Incredible India: क्या आप भी बन सकते हैं टूरिस्ट गाइड? जानें इसके लिए जरूरी पढ़ाई और लाइसेंस पाने का पूरा सरकारी तरीका।

अगर आपको घूमने-फिरने का शौक है और आप भारतीय संस्कृति व इतिहास को दुनिया के सामने पेश करना चाहते हैं, तो 'अतुल्य भारत' (Incredible India) अभियान का हिस्सा बनने का यह आपके पास शानदार मौका है, भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय युवाओं को आधिकारिक Tourist Facilitator बनने का अवसर दे रहा है

Published On:
Incredible India: क्या आप भी बन सकते हैं टूरिस्ट गाइड? जानें इसके लिए जरूरी पढ़ाई और लाइसेंस पाने का पूरा सरकारी तरीका।
Incredible India: क्या आप भी बन सकते हैं टूरिस्ट गाइड? जानें इसके लिए जरूरी पढ़ाई और लाइसेंस पाने का पूरा सरकारी तरीका।

अगर आपको घूमने-फिरने का शौक है और आप भारतीय संस्कृति व इतिहास को दुनिया के सामने पेश करना चाहते हैं, तो ‘अतुल्य भारत’ (Incredible India) अभियान का हिस्सा बनने का यह आपके पास शानदार मौका है, भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय युवाओं को आधिकारिक Tourist Facilitator बनने का अवसर दे रहा है।

यह भी देखें: Parenting Tips: बच्चों को हर बात ‘ज्यादा समझाना’ है एक बड़ी भूल! उनके स्वाभिमान और फैसले लेने की क्षमता पर पड़ता है बुरा असर।

कौन कर सकता है आवेदन? (पात्रता)

गाइड बनने के लिए अब लंबी डिग्री की जरूरत नहीं है। पर्यटन मंत्रालय के अनुसार:

  •  उम्मीदवार का कम से कम 12वीं पास होना अनिवार्य है। (40 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए 10वीं पास की छूट है)।
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • स्थानीय इतिहास की समझ और अच्छी संवाद शैली इस पेशे के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

IITF पोर्टल पर करना होगा ऑनलाइन पंजीकरण

सरकार ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए Incredible India Tourist Facilitator (IITF) पोर्टल शुरू किया है, इच्छुक उम्मीदवार इस वेबसाइट पर जाकर अपना डिजिटल पंजीकरण करा सकते हैं। सामान्य श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क ₹2,000 रखा गया है, जबकि SC/ST और आकांक्षी जिलों के उम्मीदवारों को फीस में विशेष छूट दी गई है।

यह भी देखें: Aadhaar Refund Rules: आधार अपडेट की रिक्वेस्ट कैंसिल होने पर क्या वापस मिलेगा पैसा? जानें UIDAI की 2026 की नई रिफंड पॉलिसी।

डिजिटल ट्रेनिंग और मुख्य परीक्षा

लाइसेंस प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को एक निर्धारित प्रक्रिया से गुजरना होगा:

  • रजिस्ट्रेशन के बाद पोर्टल पर उपलब्ध 7 मॉड्यूल्स की डिजिटल पढ़ाई पूरी करनी होगी।
  • कोर्स पूरा होने के बाद Indian Institute of Tourism and Travel Management (IITTM) द्वारा आयोजित ऑनलाइन परीक्षा पास करना अनिवार्य है।
  • परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को 7 दिनों की स्किल ट्रेनिंग और किसी रजिस्टर्ड ट्रैवल एजेंसी के साथ इंटर्नशिप भी करनी होगी।

पुलिस वेरिफिकेशन और लाइसेंस वितरण

सफलतापूर्वक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उम्मीदवार का पुलिस वेरिफिकेशन किया जाता है, इसके पश्चात पर्यटन मंत्रालय आपको आधिकारिक सर्टिफिकेट और ‘अतुल्य भारत’ का पहचान पत्र (ID Card) जारी करता है, जिसके बाद आप पूरे भारत में एक प्रमाणित टूरिस्ट गाइड के रूप में काम कर सकते हैं।

यह भी देखें: पशुपालकों को बड़ी राहत! अब हर गांव में पहुंचेगा डॉक्टर; सरकार 20,000 पशु चिकित्सकों की भर्ती के साथ देगी अस्पताल पर सब्सिडी।

कमाई के मौके

एक सरकारी गाइड के रुप में आप न केवल फ्रीलांस काम कर सकते हैं, बल्कि बड़ी ट्रैवल कंपनियों और होटलों के साथ जुड़कर भी बेहतरीन करियर बना सकते हैं। विदेशी भाषाओं का ज्ञान आपकी कमाई को दोगुना तक बढ़ा सकता है।

Incredible India

Leave a Comment

अन्य संबंधित खबरें

🔥 वायरल विडिओ देखें