Xiaomi फिर से स्मार्टफोन बाज़ार में हलचल मचाने की तैयारी में है। कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप 5G स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra को लॉन्च करने जा रही है। यह स्मार्टफोन Xiaomi 15 Ultra का अपग्रेडेड वर्जन होगा और इसे Xiaomi की लेटेस्ट 17 सीरीज में सबसे एडवांस मॉडल के तौर पर पेश किया जाएगा।

Table of Contents
लॉन्च की तारीख और इवेंट की जानकारी
कंपनी ने इस डिवाइस की लॉन्च की तारीख की पुष्टि कर दी है। Xiaomi 17 Ultra को 25 दिसंबर को शाम 4:30 बजे भारतीय समयानुसार चीन में आयोजित एक विशेष इवेंट में पेश किया जाएगा। यह इवेंट Xiaomi और Leica के बीच कैमरा तकनीक को लेकर हुए रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित होगा। इस दौरान कंपनी अपने इमेजिंग सिस्टम और टेलीफोटो ऑप्टिक्स में हुए बड़े बदलावों का प्रदर्शन करेगी।
डिजाइन और लुक में दिखी प्रीमियम झलक
Xiaomi ने अपने नए स्मार्टफोन की डिजाइन झलक लॉन्च से पहले साझा की है। पहली नजर में ही यह डिवाइस अपने पिछले मॉडल Xiaomi 15 Ultra की याद दिलाता है। फोन के पीछे की ओर एक विशाल गोलाकार कैमरा मॉड्यूल नजर आता है, जिसके बीच में Leica की ब्रांडिंग स्पष्ट दिखती है। बैक पैनल का लुक बेहद प्रीमियम है जो इसे हाई-एंड स्मार्टफोन्स की श्रेणी में रखता है।
टीजर इमेज के अनुसार Xiaomi 17 Ultra को तीन शानदार कलर वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा। इनमें क्लासिक ब्लैक, एलीगेंट व्हाइट, और आकर्षक Starry Sky Green शामिल हैं। इन रंगों में फोन की फिनिश और टेक्सचर को काफी सुधार किया गया है ताकि यह हाथ में और भी प्रीमियम फील दे सके।
कैमरा स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Xiaomi 17 Ultra को कंपनी ने नए कैमरा सिस्टम के साथ तैयार किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें
- 1 इंच का OmniVision OV50X सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा,
- 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस,
- और एक अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल होंगे।
कंपनी के अनुसार इस बार कैमरा परफॉर्मेंस में खासतौर से लो-लाइट फोटोग्राफी और डीटेल्ड जूमिंग क्षमता पर काफी काम किया गया है। Leica के सहयोग से तैयार यह कैमरा सिस्टम प्रोफेशनल कैमरा लेवल की क्लैरिटी और कलर एक्यूरेसी देने का दावा करता है।
पतले डिजाइन में प्रीमियम बिल्ड
Xiaomi 17 Ultra का एक और खास पहलू इसका डिज़ाइन है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि फोन की मोटाई केवल 8.29mm होगी जो इसे कंपनी का अब तक का सबसे पतला Ultra मॉडल बनाती है। पतले और हल्के बॉडी के बावजूद कंपनी ने इसमें पावरफुल बैटरी और एडवांस्ड कैमरा टेक्नोलॉजी को फिट किया है।
कीमत और ग्लोबल लॉन्च की संभावना
हालांकि Xiaomi ने इसकी कीमत को लेकर अभी कुछ नहीं बताया है लेकिन टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि Xiaomi 17 Ultra चीन में लगभग ₹85,000 से ₹95,000 की रेंज में लॉन्च हो सकता है। भारत में इसके लॉन्च की घोषणा ग्लोबल इवेंट के दौरान की जाएगी। उम्मीद है कि यह मॉडल भारतीय मार्केट में भी जल्द उपलब्ध होगा।
















