
2026 की शुरुआत में वैश्विक रणनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं, रुस ने ऐसी कई उन्नत मिसाइल प्रणालियां तैनात कर दी हैं, जो न केवल सीधे अमेरिका को निशाना बनाने की क्षमता रखती हैं, बल्कि मौजूदा अमेरिकी मिसाइल रक्षा प्रणालियों के लिए भी बड़ी चुनौती बनी हुई हैं।
Table of Contents
सरमत (Satan-2): दुनिया की सबसे घातक अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल
RS-28 सरमत रूस के रणनीतिक बेड़े का सबसे शक्तिशाली हथियार है।
- इसकी मारक क्षमता 11,000 से 18,000 किमी तक है, जो इसे दुनिया की सबसे लंबी दूरी वाली मिसाइल बनाती है। यह 25,500 किमी/घंटा (मार्क 20 से अधिक) की अविश्वसनीय गति से उड़ती है।
- यह एक साथ 10 से 15 परमाणु हथियार (MIRVs) ले जा सकती है, जिससे एक ही मिसाइल कई शहरों को तबाह कर सकती है।
- यह दक्षिणी ध्रुव के ऊपर से उड़ान भरते हुए अमेरिका तक पहुँचने में सक्षम है, जिससे अमेरिका के उत्तरी रडार और सुरक्षा घेरे को आसानी से छकाया जा सकता है।
हाइपरसोनिक हथियारों का युग: अवांगार्ड और ओरेश्निक
रूस ने हाइपरसोनिक तकनीक में बढ़त हासिल कर ली है, जो इंटरसेप्टर मिसाइलों के लिए लगभग अभेद्य है।
- अवांगार्ड (Avangard): यह एक हाइपरसोनिक ग्लाइड वाहन है जो ध्वनि की गति से 27 गुना तेज (लगभग 34,000 किमी/घंटा) चल सकता है। इसे सरमत जैसी मिसाइलों के शीर्ष पर तैनात किया जाता है और यह हवा में अपनी दिशा बदलने में सक्षम है, जिससे इसे ट्रैक करना नामुमकिन हो जाता है।
- ओरेश्निक (Oreshnik): जनवरी 2026 में यूक्रेन के खिलाफ इस्तेमाल की गई यह नई मिसाइल 13,000 किमी/घंटा की रफ्तार से हमला करती है, हालांकि इसकी वर्तमान रेंज (3,000-5,500 किमी) मुख्य रुप से यूरोप और नाटो ठिकानों को कवर करती है, लेकिन इसे अमेरिका को चेतावनी देने वाले ‘गेम-चेंजर’ हथियार के रुप में देखा जा रहा है।
यह भी देखें: SBI दे रहा है ₹2 लाख अपने पुराने ग्राहकों को, जानें क्या करें और कैसे उठाएं फायदा!
‘बुरेवेस्तनिक’: असीमित रेंज वाली मिसाइल
रूस ने परमाणु ऊर्जा से चलने वाली बुरेवेस्तनिक (Burevestnik) मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया है।
- विशेषता: अक्टूबर 2025 में इसके 14,000 किमी तक के सफल परीक्षण की खबरें आई थीं।
- असीमित क्षमता: परमाणु इंजन होने के कारण इसकी रेंज सैद्धांतिक रूप से असीमित है, जिससे यह हफ्तों तक हवा में रहकर रडार से बचते हुए अमेरिका के किसी भी कोने में अचानक हमला कर सकती है।
2026 का रणनीतिक संकट: ‘न्यू स्टार्ट’ संधि का अंत
सबसे बड़ी चिंता का विषय परमाणु हथियारों पर नियंत्रण रखने वाली ‘न्यू स्टार्ट’ (New START) संधि है, जो 5 फरवरी 2026 को समाप्त होने वाली है।
- रूस ने पहले ही अपनी भागीदारी निलंबित कर दी है, यदि यह संधि खत्म होती है, तो रूस अपनी परमाणु वारहेड तैनाती पर लगा प्रतिबंध हटा सकता है, जिससे अमेरिका पर खतरे का दबाव कई गुना बढ़ जाएगा।
रुस की ये मिसाइलें आधुनिक युद्ध कला की परिभाषा बदल रही हैं, इनकी अत्यधिक गति (हाइपरसोनिक) और ध्रुवीय मार्गों से हमला करने की क्षमता ने अमेरिका की दशकों पुरानी सुरक्षा प्रणालियों के लिए गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।
















